जगाधरी: जींद निवासी एक महिला ने जगाधरी अमर विहार कॉलोनी में रहने वाले ससुराल पक्ष पर उसके पिता की हत्या का लगाया आरोप।
जींद की रहने वाली एक महिला ने अपने अपने ही ससुराल पक्ष पर उसके पिता की हत्या का आरोप लगाया है। इस महिला की शादी 6 वर्ष पहले अमर विहार कॉलोनी के रहने वाले श्रीकांत गुप्ता से हुई थी आरोप है कि ससुराल पक्ष उसे दहेज के लिए प्रताड़ित और मारपीट करता था । ससुराल पक्ष पर बातचीत करने के दौरान महिला के पिता के साथ बुरी तरह से मारपीट की गई इसके बाद उनकी मृत्यु हो गई ।