जगाधरी: जिले के मेटल उद्योग पर भी दिखने लगा किसान आंदोलन का असर: मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन जिला प्रधान तिलक राज धीमान
तिलक राज धीमान ने बताया कि किसान आंदोलन के चलते उनका बाहर से कच्चा मटेरियल नहीं आ पा रहा है और ना ही उनके बने हुए समान की सप्लाई भी नही हो रही है। जिसके चलते उद्योग के ऊपर 50% मंदी का असर नजर आ रहा है। अगर यह आंदोलन लंबा चलता है तो निश्चित ही इसे व्यापारियों को ज्यादा नुकसान होने वाला है। यमुनानगर का जगाधरी मेटल उद्योग के लिए देेश मे जाना जाता है।