जगाधरी: यमुनानगर के शिव कॉलोनी के रहने वाले एक व्यक्ति ने ट्रेन के नीचे आकर की खुदकुशी ।
शिव कॉलोनी के रहने वाला सतेंद्र नशे करने का आदी था और इसी की वजह से वह परेशान रहता था। परिवार वालों ने उसकी कई बार इलाज भी करवाया था लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ । इसी वजह से गांधीनगर फाटक के पास सतेंद्र ने ट्रेन के नीचे कूद कर खुदकुशी कर ली। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है और जांच कर रही है।