जगाधरी: यमुना घाट पर सरस्वती प्रतिमा विसर्जन में शामिल लोगों की जेब से 2 मोबाइल के साथ ₹5000 और सोने की चेन हुई चोरी, मामला दर्ज
शांति कॉलोनी के विनय ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह सरस्वती माता की पूजा अर्चना के बाद विसर्जन में शामिल होने के लिए गया था। उसके साथ उसका दोस्त भी था ऐसे में उन दोनों के मोबाइल के साथ एक अन्य व्यक्ति की जेब से ₹5000 और एक उसके अन्य साथी के गले से सोने की चेन कोई चुरा कर साथ ले गया। जिसकी शिकायत पुलिस को दी पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।