जगाधरी: खाटू श्याम के जागरण से पहले अग्रसेन चौक से निकाली गई शोभायात्रा, लोगों ने किया भव्य स्वागत
रविवार को दशहरा ग्राउंड के अंदर खाटू श्याम के जागरण का आयोजन किया जाना है। इसको लेकर के यमुनानगर वासियो में भारी उत्साह देखने को मिला। शनिवार के दिन अग्रसेन चौक से एक शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और जहां से यात्रा गुजरी लोगों ने उसका भव्य स्वागत भी किया।