जगाधरी: किसानों के समर्थन में अनाज मंडी से भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी ने निकाला ट्रैक्टर मार्च
भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष संजू गुदियाना ने बताया कि किसान अपनी बात को रखना दिल्ली जाना चाहते हैं। मगर उनका बैरिकेड लगा करके शंभू बॉर्डर पर रोक दिया गया है। वहीं उन पर आंसू गैस के गोले भी छोड़े जा रहे हैं। इसी को लेकर भारतीय किसान यूनियन उनका समर्थन करते हुए आज जिले में ट्रैक्टर मार्च निकालकर रोष प्रकट किया।