कोटकासिम: जकोपुर ग्राम पंचायत में उपसरपंच के साथ हुई मारपीट, थाने में लिखित शिकायत देकर कराया मामला दर्ज
शुक्रवार दोपहर12 बजे ग्राम पंचायत जकोपुर में आम बैठक के दौरान दो लोगों ने उपसरपंच जमुना देवी के साथ अभद्र व्यवहार गाली गलौज और मारपीट कर दी। घटना के बाद उपसरपंच ने कोटकासिम थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जमुना देवी ने बताया कि वह सरपंच की अनुपस्थिति में आम सभा की अध्यक्षता कर रही थी तभी पट्टा बनवाने को लेकर युवकों ने मारपीट कर दी