रॉबर्ट्सगंज: पन्नूगंज और रामपुर बरकोनिया में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 5 लोग गंभीर रूप से घायल
सोनभद्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना पन्नूगंज थाना क्षेत्र के वेलौड़ी तालाब के पास हुई। गांव के बगल तालाब के भीटे पर पेड़ के नीचे खड़े 15 वर्षीय जितेंद्र और 14 वर्षीय मयंक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने दोनों को चतरा पीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर किया गया।