रामानुजनगर: राइस मिलरों की बैठक में कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने दिए आवश्यक निर्देश
राइस मिलरों की बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश रामानुजनगर बुधवार दोपहर 3 बजे कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने आज जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के समस्त राइस मिलरों की बैठक ली। बैठक में धान मिलिंग की प्रगति, एफआरके (फोर्टिफाइड राइस कर्नेल) राइस उत्पादन, धान उठाव तथा पीडीएस दुकानों में चावल की नियमित आपूर्ति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।