रामानुजनगर: फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत पतरापाली स्कूल में बच्चों ने किया दवा का सेवन
राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में 10 से 25 फरवरी तक दवा सेवन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शासकीय माध्यमिक विद्यालय पतरापाली में फाइलेरिया रोधी दवा वितरण एवं सेवन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के शिक्षकों द्वारा पहले स्वयं दवा सेवन कर बच्चों को प्रेरित किया गया, जिसके बाद विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक दवा ली।