रामानुजनगर: ग्राम पटना में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ किया गया
मंगलवार दोपहर 1 बजे ग्राम पटना के शासकीय हाई स्कूल एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में फाइलेरिया (हाथीपांव) उन्मूलन अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक भूलन सिंह ने स्वयं दवा (गोली) का सेवन कर किया और लोगों को अभियान में सहभागिता की अपील की। इस अवसर पर जनपद सदस्य कवल साय सिंह, सरपंच विमला सिंह, सागर सिंह, निज सहायक महादेव सिंह।