उमरिया पहुचे अनिल कुंबले ने वनकर्मियों से किया संवाद, मेहनत और अनुशासन को बताया सफलता का मंत्र
उमरिया। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी एवं पद्मश्री सम्मान से अलंकृत अनिल कुंबले इन दिनों बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के भ्रमण पर हैं। शनिवार को उन्होंने ताला स्थित इको सेंटर में वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रशिक्षु वनरक्षकों से आत्मीय संवाद किया।
इस दौरान कुंबले ने अपने क्रिकेट सफर के अनुभव साझा करते हुए निरंतरता, कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प को सफलता का मूल मंत्र बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह क्रिकेट में सफलता के लिए निरंतर प्रयास जरूरी है, उसी तरह वन्यजीव संरक्षण के लिए वनकर्मियों का समर्पण और मेहनत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा में जुटे वनकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जंगल की सुरक्षा करने वाला हर वनकर्मी उनके दिल के करीब है। कार्यक्रम के अंत में वन �
Khurai, Sagar | Nov 29, 2026