Public App Logo
Profile Picture

विचार मीडिया 24

@manojkumarwadhwani
774485Followers
66Following
Video 0
उमरिया जिले के मजमानी खुर्द गांव में लापता युवक दीपक यादव का शव मिलने के बाद मामला गंभीर हो गया है। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर संदेहियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, दीपक 8 सितंबर की रात अपनी महिला मित्र से मिलने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह लापता हो गया और उसका कोई पता नहीं चल सका।
लगभग चार दिन बाद युवक का शव महिला मित्र के घर से करीब 50 मीटर दूर जंगल क्षेत्र में मिला। शव के ऊपर चप्पल और तार मिलने की बात सामने आने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
घटना के बाद परिजन और ग्रामवासी उमरिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कर संदेहियों के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की। बताया गया है कि ज्ञापन में परिजनों ने कुछ संदेहियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं।
फिलहाल, परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही घटना की व�
UGC कानून के खिलाफ उमरिया में सवर्णों का शक्ति प्रदर्शन, हजारों की भीड़ ने लगाए ‘UGC गो बैक’ के नारे
गणेश चतुर्थी की धूम, आकर्षक पंडालों से सजा शहर और गांव,इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं की बढ़ी मांग
हर घर नल से नल की राशि का ठेकेदार ने किया बंदरबाट,ग्रामवासी आज भी तरस रहे पानी को.
शिवपुरी में शराबबंदी को लेकर महिलाओं का अनोखा प्रदर्शन
उमरिया जिला चिकित्सालय गर्भवती महिला पहुची पिकप से जननी एक्सप्रेस का पता नही..
प्रेमिका से मिलने गए दीपक का शव प्रेमिका के घर के पास मिला..
यह जीवंत तस्वीर मानपुर के वार्ड क्रमांक-1,सेमरी के पास की बताई जा रही है,जो सोशल मीडिया में वायरल है।जहां बाघ की मौजूदगी की खबर के बाद ग्रामीण उसे देखने के लिए भागते-दौड़ते नजर आ रहे हैं।वन्यजीव को करीब से देखने की यह ललक रोमांचक जरूर है,लेकिन कई बार यही उत्सुकता जानलेवा जोखिम में बदल सकती है।दरअसल,इंसानी भीड़,शोर और लगातार पीछा किए जाने से स्वभाव से शांत रहने वाला बाघ विचलित और आक्रामक हो सकता है।ऐसी स्थिति में उसके हमले का खतरा बढ़ जाता है।इसलिए बाघ की मौजूदगी की सूचना मिलते ही ग्रामीणों को उसे देखने के लिए करीब जाने या घेरने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखने की ज़रूरत है।बाघ का मूवमेंट रोमांच नहीं,सावधानी का संकेत है।वन्यजीव को उसके प्राकृतिक रास्ते पर छोड़ें,भीड़ न लगाएं और वन विभाग की सलाह का पालन करें,क्योंकि बाघ को देखने की कुछ मिनटों की ललक,जिंदगी भर का पछतावा बन सकती है।
ग्राम मगरघरा में करेंट लगाकर युवक की हत्या बाद में शव को दफनाया,02 आरोपी गिरफ्तार.
Video 10
उमरिया
कटनी जिले के ग्राम कोयलारी रहवासी क्षेत्र में दिखा बाघ,ग्रामवासियों में दशहत...
कान्हा नेशनल पार्क के सरही गेट के समीप रहवासी इलाके में पहुंचा तेंदुआ, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
बांधवगढ़ में हाथी...
बांधवगढ़ में कृष्ण जन्माष्टमी के बाद जंगल के पैदल मार्गो की सफाई...
यह कछरवार ग्राम पंचायत का ब्रिज है, जिसके निर्माण को अभी महज 2–3 महीने ही हुए हैं। लेकिन आज इस पुल की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि निर्माण में कितनी लापरवाही बरती गई है।

देखिए, किस तरह पुल धीरे-धीरे जर्जर होता जा रहा है। यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में यह हिस्सा धंसकर घुटने तक पहुंच सकता है और वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो सकता है।

इतने कम समय में पुल की यह स्थिति गंभीर सवाल खड़े करती है। यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता और संभावित भ्रष्टाचार की जांच का विषय है। जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच करनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
यादव महासभा द्वारा उमरिया नगर में निकाली गई रैली...
पूजा सामग्री विसर्जन करने गई वृद्ध महिला पानी मे डूबी.हुई लापता...
स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्था....
उमरिया कलेक्टर ने चंदिया तहसील भवन और नवनिर्मित बस स्टैंड का किया निरीक्षण..
उमरिया जिले का शनि धाम...
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने भरौला स्थित स्कूल का निरीक्षण कर वहाँ बने मध्यान्ह भोजन को चखकर उसकी गुणवत्ता परखी...
उमरिया कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने ग्राम लोढ़ा में उचित मूल्य की दुकान एवं उप स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण...
बांधवगढ़ में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व...