पिपरा: पीपरा पुलिस ने गजना और बूढ़ रोंगा गांवों में छापेमारी कर 350 किलो जावा महुआ व उपकरण नष्ट किए
Pipra, Palamu | Oct 16, 2026 पीपरा थाना क्षेत्र के गजना और बूढ़ रोंगा गांव में पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर करीब 350 किलो जावा महुआ नष्ट किया गया। साथ ही महुआ से निर्मित शराब और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को भी नष्ट कर दिया गया। पीपरा थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने शुक्रवार सुबह 9 बजे कार्रवाई की जानकारी दिया।