प्रतापगढ़ में भाजपा महिला मोर्चा ने महिला स्वास्थ्य और पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। वक्ताओं ने कहा परिवार के भोजन व स्वास्थ्य में महिलाओं की भूमिका अहम है। महिलाओं को कम तेल में खाना बनाने और जंक फूड से बचने की सलाह दी गई। संतुलित आहार से गंभीर बीमारियो से बचाव बताया।