भारत निर्वाचन आयोग,नई दिल्ली के निर्देशों के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह-जिलाधिकारी कटिहार श्री आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक कटिहार परिचय कुमार के द्वारा आज ईवीएम (EVM) एवं वीवीपैट (VVPAT) वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया।*
कटिहार,25 अगस्त 2026 मंगलवार।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशील स्थिति, प्रवेश एवं निकास रजिस्टर, डबल लॉक व्यवस्था, सील की स्थिति तथा अन्य सुरक्षा मानकों का गहन निरीक्षण किया।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों एवं प्रोटोकॉल का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा वेयरहाउस की सुरक्षा एवं रखरखाव में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था एवं अभिलेखों का अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश उप निर्वाचन पदाधिकारी कटिहार पवन कुमार पासवान को दिया ।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
कटिहार।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Chief Electoral Officer, Bihar #katihar @topfans
Katihar, Bihar | Aug 25, 2026