आज 25 अगस्त 2020 को जिला पदाधिकारी कटिहार एवं पुलिस अधीक्षक कटिहार के द्वारा सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) नवाबगंज का निरीक्षण किया गया ।निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी के विशेष प्रयास से शुरू किया गये कोडिंग सीखने की कक्षा को देखा गया। कोडिंग सीख रही छात्राओं से जिला पदाधिकारी ने वार्ता कर उनके रुचि एवं नॉलेज के स्थिति की जानकारी ली गई।
कटिहार जिला में जिला पदाधिकारी कटिहार की विशेष पहल के तहत चलाई जा रही है कोडिंग क्लास*
कोडिंग सीख रहे छात्र-छात्राओं में गजब का उत्साह*
कटिहार, 25 अगस्त 2026 मंगलवार।
कटिहार जिला में अभिनव प्रयोग के तहत जिला पदाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी ने बगैर किसी अतिरिक्त सरकारी खर्च के छात्र-छात्राओं के लिए कोडिंग सीखाने की व्यवस्था सुनिश्चित की है।
इस विशेष पहल के तहत तकनीकी कॉलेजों के प्रोफेसर को स्वेच्छा से विभिन्न विद्यालयों में जाकर छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर के जरिए कोडिंग सिखाने हेतु कक्षाएं संचालित की जा रही है।
इस विशेष पहल से दूरगामी प्रभाव पड़ने की उम्मीद है।
समय पूर्व कोडिंग के प्रति जानकारी होने से विद्यार्थियों में नैसर्गिक प्रतिभा के उन्नयन की पूर्ण संभावना है ।
कोडिंग सीखने वाले बच्चों में इसे लेकर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है ।
इसी क्रम में आज सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) नवाबगंज का निरीक्षण कर कोडिंग सीख रहे छात्राओं से जिला पदाधिकारी ने वार्ता कर जानकारी प्राप्त की।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कटिहार।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department #katihar @topfans
Katihar, Bihar | Aug 25, 2026