बिछिया: बिछिया थाना क्षेत्र में अधेड़ का संदिग्ध शव मिला, सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका
बिछिया थाना क्षेत्र से सिझौरा के फोक चौराहे पर 50 वर्षीय राजेश उर्फ राजू यादव का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। ऐसे में पुलिस हत्या की आशंका को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है।गुरुवार, 22 अक्टूबर को शाम 4 बजे बिछिया एसडीओपी सौरभ तिवारी से मामले की जांच को लेकर चर्चा की गई l