Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
newssanoli
Panipat, Panipat
| Jul 11, 2026
MORE NEWS
SIR के फार्म भरने में देरी न करें। - 15 जुलाई तक भरे जाएंगे फार्म
Panipat, Panipat | Jul 11, 2026
मोमोज खाकर लौट रहे युवकों पर जानलेवा हमला... मारपीट के बाद पुलिस पर भी सवाल, पीड़ित बोले- रातभर नहीं हुई सुनवाई पल्ला थाना क्षेत्र का मामला #Crime #police #hospital #momos #Dangerous #faridabad #voiceoffaridabad #Voiceoffreedom
Panipat, Panipat | Jul 11, 2026
बिजली नहीं आई तो फूटा गुस्सा... JE का कॉलर पकड़कर महिलाओं ने किया हंगामा चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से परेशान इस्माइलपुर क्षेत्र के लोगों का गुस्सा गुरुवार शाम सड़क पर फूट पड़ा। बिजली संकट से नाराज लोगों ने इस्माइलपुर-पल्ला रोड पर जाम लगा दिया। इसी दौरान मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) शिवकुमार को महिलाओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान कुछ महिलाओं ने JE पर अभद्र व्यवहार और गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया। देखते ही देखते माहौल गरमा गया और महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ लिया तथा धक्का-मुक्की शुरू कर दी। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिलाएं "कौन है तू... हाथ कैसे लगाया?" कहते हुए विरोध करती दिखाई दे रही हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, लगातार चार दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण इलाके में पानी का भी संकट खड़ा हो गया है। लोगों को पीने का पानी खरीदकर लाना पड़ रहा है, जबकि बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। हंगामे की सूचना मिलते ही पल्ला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी समझाइश के बाद सड़क जाम खुलवाया। पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय लोगों ने JE को भीड़ से बाहर निकाला। उधर, JE शिवकुमार ने महिलाओं के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उनका कहना है कि वे केवल बिजली समस्या सुनने और समाधान के लिए मौके पर पहुंचे थे। महिलाओं ने गुस्से में उनके साथ धक्का-मुक्की की और झूठे आरोप लगाए। पल्ला थाना प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि बिजली कटौती से नाराज लोगों ने सड़क जाम किया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया और बिजली विभाग की टीम आपूर्ति बहाल करने में जुटी हुई है।
Panipat, Panipat | Jul 11, 2026
फरीदाबाद के 70 स्कूल ब्लैकलिस्ट... हरियाणा सरकार ने शिक्षा व्यवस्था में बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य के 22 जिलों के 1107 निजी स्कूलों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। इन स्कूलों को नए शैक्षणिक सत्र में दाखिले लेने से तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। शिक्षा विभाग के अनुसार यह कार्रवाई उन निजी स्कूलों के खिलाफ की गई है, जिन्होंने बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद मान्यता और शिक्षा का अधिकार (RTE) से जुड़े नियमों का पालन नहीं किया। 2026-27 सत्र के लिए इन स्कूलों को एमआईएस (MIS) पर ब्लॉक कर दिया गया है। शिक्षा निदेशालय के मुताबिक संबंधित स्कूलों से कई बार मान्यता संबंधी दस्तावेज, एनओसी और अन्य जरूरी रिकॉर्ड मांगे गए थे, लेकिन निर्धारित समय सीमा के बावजूद कई स्कूलों ने आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं किए। इसके अलावा आरटीई के तहत निर्धारित प्रावधानों का पालन नहीं करने पर भी विभाग ने सख्त रुख अपनाया। जिला स्तर पर जारी रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक कार्रवाई कैथल में हुई, जहां 162 निजी स्कूल ब्लैकलिस्ट किए गए। इसके बाद गुरुग्राम में 99, हिसार में 98 और पानीपत में 92 स्कूलों पर कार्रवाई की गई। अन्य जिलों के भी कई निजी स्कूल इस सूची में शामिल हैं। शिक्षा विभाग का कहना है कि नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। जिन स्कूलों को ब्लैकलिस्ट किया गया है, वे नए प्रवेश नहीं ले सकेंगे। वहीं, प्रभावित विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए विभाग आवश्यक कदम उठाएगा और जरूरत पड़ने पर उन्हें नजदीकी मान्यता प्राप्त या सरकारी स्कूलों में समायोजित करने पर विचार किया जाएगा।
Panipat, Panipat | Jul 11, 2026