जशपुर: घटमुंडा में राशन वितरण में अनियमितता, 93 क्विंटल चावल कम मिला
कुनकुरी विकासखंड के ग्राम पंचायत घटमुंडा में राशन वितरण में अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायत पर खाद्य विभाग की जांच टीम ने राशन दुकान और गोदाम का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत की सरपंच एवं राशन विक्रेता निशा केरकेट्टा के खिलाफ राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत कलेक्टर से की थी। शिकायत के बाद पहुंची जांच टीम ने राशन वितरण से संब