गायघाट: रामौली चौक से पुलिस ने एक बदमाश को एक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड अंतर्गत बेनीबाद थाना क्षेत्र के रामौली चौक से एक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस के साथ एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसे रविवार दोपहर करीब तीन बजे में न्यायिक में भेज दिया गया। गिरफ्तार हुए बदमाश का पहचान औराई थाना क्षेत्र के सिमटोक गांव के विजय राय का 20 वर्षीय पुत्र विकास कुमार बताया गया है।