पटना ग्रामीण: तेजस्वी यादव ने X पर राबड़ी देवी का काम करते हुए वीडियो शेयर किया, लिखा- जीवन का संबल है माँ!
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार की सुबह पूर्व सीएम और अपनी मां राबड़ी देवी का सरकारी आवास में काम करते एक हुए वीडियो शेयर किया है। तेजस्वी ने लिखा है कि जीवन का संबल है माँ! जीवन का आस-विश्वास, सार-प्यार, प्रतिमान और आर्शीवचन है माँ! । वहीं, इस पोस्ट पर लोग कमेंट कर रहे हैं कि पूर्व सीएम होकर भी इतना काम कर रही हैं।