बहादुरपुर क्षेत्र के गांवों में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों की परेशानी को देखते हुए कलेक्टर साकेत मालवीय सोमवार को खुद मैदान में उतरे। उन्होंने प्रभावित ग्राम दमदमा चक्क और जसैया का सोमवार को शाम लगभग पांच बजे दौरा कर गेहूं की फसल को हुए नुकसान का जायजा लिया।