जमुई: पुलिस अवर निरीक्षक परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, दूसरे दिन 14 केंद्रों पर कदाचार का कोई मामला नहीं, DM-SP ने किया निरीक्षण
Jamui, Jamui | Jan 21, 2026 जमुई में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) प्रारंभिक परीक्षा का दूसरा दिन बुधवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शांतिपूर्ण रहा। जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हुई।