जगदलपुर: संजय मार्केट से मोबाइल चोरी कर खाता से ₹99,900 निकालने वाले गिरोह के 2 लोगों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
जगदलपुर के धरमपुरा निवासी राजेश साव के बस्तर दशहरा मावली परघाव के दौरान मोबाइल को चोरी के होने और फिर बारकोड के माध्यम से 99900 रूपये अवैध तरीके से निकाले जाने की रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज कराई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली प्रभारी शिवानंद तिवारी के नेतृत्व में मामले में जांच करते हुए आरोपियों को पकड़ा गया ।