गोपालगंज: हजियापुर रोड में कांग्रेस ने शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया, उड़ीसा के प्रदेश प्रभारी हुए शामिल
शहर के हजियापुर रोड स्थित किसान भवन परिसर में गुरुवार को शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश गर्ग की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे ओड़िशा कांग्रेस के प्रभारी अजय कुमार लल्लू ने छात्र व युवाओं से सीधा संवाद किया।