गोपालगंज: सदर अस्पताल में कैदी को हथकड़ी पहनाए बेड पर सोता दिखा पुलिसकर्मी, भागने के दौरान सड़क हादसे में घायल हुआ था आरोपी
सदर अस्पताल में कैदी का हथकड़ी लेकर गहरी नींद में सोने का एक पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर गुरुवार की दोपहर 1:00 से वायरल हो रहा है।वहीं वीडियो वायरल होने के बाद कैदी की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो रहा है। बताया जाता है कि पुलिस ने इस कैदी को शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। वहीं कैदी भागने के दौरान सड़क दुर्घटना में घायल हुआ था।