गोपालगंज: कटेया थाना पुलिस ने बैसिया चौराहे से 5 चोरी की बाइक और देशी/विदेशी शराब के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार किया, एसपी ने दी जानकारी
कटेया थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बैसिया चौराहा के समीप वाहन जांच के दौरान पांच बाइक व देशी/विदेशी शराब के साथ पांच आरोपि को गिरफ्तार किया।प्रभारी एसपी नवजोत सिमी ने बुधवार को शाम 4 बजे बताया कि की कटेया थाना की पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर यह कारवाई की गई है।गिरफ्तार आरोपी के पास से 16 लीटर देशी एवं 64 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया।