पटना ग्रामीण: पटना में यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, राहुल गांधी देश के सबसे मजबूत लोकतंत्र पर सवाल उठाते हैं
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पटना पहुंचे। शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर कहा कि राहुल गांधी देश के बाहर जाकर भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाते हैं जबकि इसी लोकतंत्र के सहारे वो और उनके कई नेता जीतकर संसद तक पहुंचे हैं।