पटना ग्रामीण: पटना सिटी के मारूफ गंज में विजयदशमी पर माँ दुर्गा को नम आँखों से दी विदाई
विजयदशमी के अवसर पर गुरुवार की शाम करीब 7 बजे पटना सिटी का माहौल भक्तिमय और भावुक दोनों नजर आया। मारूफगंज स्थित श्री बड़ी देवी जी की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। विदाई से पहले पूरे क्षेत्र में “जय माता दी” और मां दुर्गा हमार घर अइबैं” के जयकारे गूंजते रहे। रुक-रुक कर हो रही बारिश को देखते हुए प्रतिमा के लिए विशेष इंतजाम किए गए।