पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सीएम आवास पर बैठक, संभावित उम्मीदवारों के साथ हुई चर्चा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एक्टिव नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को सीएम आवास पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। शुक्रवार सुबह करीब 11:00 बजे इस बैठक में शामिल होने के लिए जदयू के कई बड़े नेता समेत संभावित उम्मीदवार भी सीएम आवास पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी के साथ बैठक की।