फिरोज़ाबाद: दबरई कलेक्ट्रेट में स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर डीएम ने सख्ती दिखाई, चार सीएचसी प्रभारी का वेतन रोका
दबरई कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सोमवार शाम छह बजे क़रीबन हुई। डीएम ने स्वास्थ्य योजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। आयुष्मान भारत प्री-ऑथ में लापरवाही पर धनपुरा, अरांव, दीदामई और जसराना के चिकित्सा अधिकारियों का वेतन रोकने का आदेश दिया गया।