भभुआ: भोखरी गांव में सड़क और नाला खराब होने से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, सूचना पर पहुंचे जिप सदस्य लल्लू पटेल
Bhabua, Kaimur | Sep 22, 2024 भभुआ प्रखंड के भोखरी गांव में सड़क और नाला खराब होने से ग्रामीणों की समस्या बनी हुई है। जहां ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर भभुआ जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को काफी बरसात के दिनों में समस्या उठानी पड़ती है जो लोग आने जाने में रास्ता में पानी लगने से गिर जाते हैं और चोटिल भी हो जाते हैं।