भभुआ: माधवपुर गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Sep 22, 2024 माधवपुर गांव में दो पक्षों के मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जो दुर्गावती थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव निवासी सुदामा राम की 45 वर्षीय पत्नी मिंता देवी बताई जाती है। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि अपने गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट के दौरान ईट पत्थर चल रहा था। महिला देखने के लिए गई हुई थी। उसी दौरान महिला को ईट पत्थर लगने से घायल हुई।