भभुआ: डीहरा गांव में दो पक्षों में पंचायती के दौरान ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले, दोनों तरफ से 18 लोग घायल
Bhabua, Kaimur | Sep 22, 2024 भभुआ प्रखंड के डीहरा गांव में दो पक्षों में पंचायती करने के दौरान ईंट पत्थर लाठी डंडा आपस में चला दिया। जहां दोनों तरफ से 18 लोग घायल बताया गया है। घायलों ने बताया कि पूर्व को विवाद को लेकर झगड़ा चल रहा था। लेकिन आज सुबह में दोनों पक्षों के बीच समझौता को लेकर पंचायती हो रही थी। उसी दौरान दोनों पक्षों में आपसी बकझक हुआ। जहां मारपीट में सभी लोग घायल बताया गया।