भभुआ: परपट गांव में वन विभाग की जमीन पर खेत जोतने के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Sep 22, 2024 परपट गांव में वन विभाग की जमीन पर खेत जोतने के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जो अधौरा थाना क्षेत्र के परपट गांव के स्वर्गीय बंसी राम का 44 वर्षीय पुत्र मोतीलाल राम बताया गया। कैमूर डीएफओ चंचल प्रकाशम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर परपट गांव पहुंच गया। तो देखा गया कि एक व्यक्ति वन विभाग की जमीन को जोत रहा है। जिसे गिरफ्तार किया गया है।