भभुआ: भगवानपुर सुअरा नदी में बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना पीएमसीएच भेजा गया
Bhabua, Kaimur | Sep 22, 2024 भगवानपुर में सुअरा नदी से एक महिला का शव बरामद हुआ है। जो भगवानपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी वशिष्ठ पासवान की पत्नी भूटनी देवी बताई जाती है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंची पुलिस ने बताया कि महिला के शव नदी के पानी से 3 दिन बाद बरामद हुआ। इसलिए काफी शव सड़ गल गया था। वहीं सदर अस्पताल से चिकित्सक ने पोस्टमार्टम कराने के लिए पटना पीएमसीएच भेज दिया है।