हुज़ूर: भोपाल के कोलार में सबसे बड़े रावण का दहन, भजन गायक अनूप जलोटा होंगे शामिल
Huzur, Bhopal | Oct 12, 2024 दशहरा पर्व पर शनिवार को भोपाल में सबसे बड़ा रावण दहन कोलार में होगा। यहां रावण के 105 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया जाएगा। भजन गायक अनूप जलोटा भी शामिल होंगे। बिट्ठन मार्केट, छोला, टीटी नगर, कलिया सोत समेत25 जगहों पर बड़े आयोजन होंगे। हिंदू उत्सव समिति पुराने शहर में चल समारोह भी निकालेंगी।