हुज़ूर: विजयादशमी पर CM मोहन यादव ने भोपाल स्थित सीएम आवास में की शस्त्रों की पूजा
Huzur, Bhopal | Oct 12, 2024 भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विजयादशमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री निवास में शस्त्रों का पूजन किया। शनिवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास में शस्त्रों का पूजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी के सुरक्षा अधिकारी और कर्मचारियों सहित समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि विजयादशमी पर शस्त्र पूजन का सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है।