रूड़की: गणेशपुर निवासी व्यक्ति ने एक युवक पर फोन से खाते में रकम ट्रांसफर करने का आरोप लगाया, जांच में छुट्टी पुलिस
रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर निवासी राजेश नाम के व्यक्ति ने आज पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह एक हलवाई की दुकान पर कारीगर का काम करता है। बताया गया कि एक युवक भी हलवाई की दुकान पर काम करता है। जिसके द्वारा उनका मोबाइल फोन उठाकर अपने खाते में 10000 की रकम ट्रांसफर कर ली गई है। जिसके बाद आरोपी फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।