रूड़की: रहमतपुर गांव में तीन युवकों ने एक युवक के साथ की मारपीट, पुलिस ने तीनों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव निवासी लीला नाम की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र दुकान पर बैठा था। तभी तीन युवकों ने आकर उनके पुत्र के साथ मारपीट की है। इस मारपीट में उनका पुत्र घायल हो गया है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों पर कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन युवकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।