रूड़की: टोडा कल्याणपुर स्थित आश्रम से पुलिस ने जमीन के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले भगवाधारी स्वामी को गिरफ्तार किया
रुड़की कोतवाली पुलिस ने जमीन के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले भगवाधारी स्वामी दिनेशानंद को उनके आश्रम से गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस उनके ड्राइवर अजयराज,हरियाणा निवासी जोगिंदर और गाधारौना गांव निवासी नूरहसन की तलाश कर रही है। सोनीपत निवासी सतबीर ने पुलिस को तहरीर देकर स्वामी और उनके साथियों पर ₹900000 ठगने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।