रूड़की: जादूगर रोड पर हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के कारण भवन को किया सील
रुड़की कोतवाली क्षेत्र में जादूगर रोड पर एक भवन पर हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की टीम ने कार्यवाही की है। यहां पर रेनू सिंघल पत्नी सुभाष चंद्र सिंघल ने अवैध तरीके से एक भवन का निर्माण किया था। जिसका नक्शा पास कराया गया था। लेकिन निर्माण नक्शे के अनुरूप नहीं किया गया था। शिकायत मिलने के बाद आज हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने भवन को सील कर दिया है।