शाहगंज: कजरी तीज महोत्सव में लोकगीतों ने बांधा समां, महिलाओं ने साझा की तीज की खुशियां
शाहगंज के उत्सव वाटिका में कजरी तीज महोत्सव-2026 का आयोजन किया गया। गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि महोत्सव में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कजरी गीत, भजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पूर्वांचल की लोक संस्कृति और तीज की परंपराओं को जीवंत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव और माता पार्वती के पूजन ए