भगनवारा ग्राम में शराबी पति से परेशान पीड़ित महिला ने थाने में की शिकायत
गुरुवार को बड़वारा थाना क्षेत्र के भगनवारा ग्राम निवासी मनीषा कोल बड़वारा थाने पहुंच कर जानकारी देते हुए आरोप लगाया है कि मेरा पति आए दिन शराब के नशे पर मेरे साथ गाली गलौज कर विवाद करता है वही आज फिर गालीगलौज करते हुए घर से बाहर निकाल दिया एवं जान से मारने की धमकी दी है वहीं पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले को जांच में लिया है