बड़वारा पुलिस ने कुम्हरवारा ग्राम के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कार्रवाई कर अवैध शराब की जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
गुरुवार को बड़वारा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बड़वारा थाना इलाके के कुम्हरवारा ग्राम में अवैध शराब बिक्री होने की सूचना मुखबिर से प्राप्त हुई थी जानकारी के बाद मौके पर दबिश दी गई जहां दो अलग-अलग ठिकानों से 94 पाव अवैध देशी शराब जप्त की गई है साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई है