टीकमगढ़: मिनौरा गांव में आपसी विवाद को लेकर देवर ने भाभी के साथ की मारपीट, जिला अस्पताल में उपचार जारी
टीकमगढ़ जिले के मिनौरा गांव में एक महिला के साथ मारपीट हुई है। घायल महिला का नाम प्रभा देवी यादव निवासी मिनौरा गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि महिला ने गुम्मे बनाकर सूखने के लिए रख दिए थे, जब महिला गुम्मे उठाने के लिए गई तो उसका देवर विवाद करने लगा और फिर मारपीट कर दी।