हुलासगंज: हुलासगंज थाना क्षेत्र के मानस स्कूल के पास बाइक की टक्कर में युवक घायल, बाइक सवार भी हुआ घायल
हुलासगंज थाना क्षेत्र के मानस स्कूल के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे युवक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को डायल 112 की पुलिस टीम के द्वारा हुलासगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां गंभीर हालत के कारण सदर अस्पताल रेफर किया गया। घायल युवक पवन पासवान के परिजनों ने गुरुवार शाम करीब 7 बजे जानकारी दी।