क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस थाना सल्लोपाट में रिपोर्ट देकर एक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। परिवादी के अनुसार 24 मई की रात युवती घर से अचानक लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश की, जिसके बाद जानकारी मिली कि एक युवक उसे अपने साथ ले गया है।