पटियाली: पटियाली में 45 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
पटियाली कस्बा स्थित न्यू कॉलोनी में 45 वर्षीय पूनम पत्नी धीरेंद्र सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक कमरे में सो रहे पति और बच्चों को बाहर से बंद कर दिया, जिसके बाद पूनम ने दूसरे कमरे में जाकर यह कदम उठाया। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाए। मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा।